शामली। राम-लखन सेवा समिति ने होली मिलन और वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान अशोक गोयल को समिति के अध्यक्ष पद की शपथ दिलायी।
मंगलवार को शहर के माजरा रोड स्थित एक बरात घर में राम-लखन सेवा समिति द्वारा होली मिलन व वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि अरविन्द संगल ने अशोक गोयल को समिति के अध्यक्ष पद की शपथ दिलायी गयी। धार्मिक एवं समाजिक कार्यो को अधिक से अधिक करने की अपील की। सत्र संयोजक अजय कुमार गर्ग ने कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष सचिन मित्तल, संजय ऐरन, सचिव सक्षम संगल, उपसचिव संजय अग्रवाल, चंचल गोयल कोषाध्यक्ष शिवकुमार मित्तल, उपकोषाध्यक्ष सचिन मंगल सहित समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में धर्मज्ञान प्रतियोगिता, अंताक्षरी, तौल-मौल के बोल, सरप्राइज गिफ्ट आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें समिति के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में शामली के भजन गायक संजय गोयल ने अपने भजनों के साथ सभी को फूलों से होली खिलायी गयी। इस दौरान कार्यक्रम के संरक्षक निवास गोयल, गिरधारी लाल नांरग, अनिल कुमार गोयल, वीरेन्द्र मित्तल, सतीश कुमार, राजकुमार तायल, अवनीश संगल, मनोज गोयल, शिवकुमार तायल, नरेश चंद तायल, रीना मित्तल, सीमा कौशिक, दीपक कौशिक, राजकुमार बालियान, पंकज गुप्ता, मनोज कुमार, रोबिन गर्ग आदि मौजूद रहे।