लोगों ने सैनिटाइज टनल बनाकर आने-जाने वाले लोगों सैनिटाइज करने का बीड़ा उठाया

शामली। नगर में लोगों ने सैनिटाइज टनल बनाकर आने-जाने वाले लोगों सैनिटाइज करने का बीड़ा उठाया है। नगर के अजुध्या चौक पर बड़ा टेंट लगाकर सैनिटाइज टनल लगाया गया। सैनिटाइज टनल में लगे चार फव्वारें लोगों को सैनिटाइज कर रहे हैं। वार्ड 23 के लोगों की यह पहल प्रशासन के लोगों ने सराहनीय कदम बताया है।



कोरोना वायरस का कहर पूरे देश में छाया हुआ है। हर राज्यों में सरकार द्वारा इस महामारी पर काबू पाने के लिए जतन किए जा रहे है। लोगों को घरों में लॉक डाउन किया गया है। ताकि यह बीमारी ज्यादा लोगों तक न पहुंच सके। लोगों को घर से निकलने से पहले मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करने का आह्वान किया गया है। वही शामली के अजुध्या चौक वार्ड 23 में लोगों द्वारा नई पहल की शुरुआत की गई। अजुध्या चौक बाजार में एक बड़ा टेंट लगाकर सैनिटाइज टनल बनाया गया। इस सैनिटाइज टनल में चार फव्वारें लगाए गए। इन फव्वारों से सैनिटाइजर की बूंदें वहां से गुजरने वाले लोगों को सैनिटाइज कर रही है। इस टेंट से बाहर आने में दस सेकेंड का समय लगता है। इस दस सेकेंड में पूरा इंसान का शरीर सैनिटाइज हो जाता है। लोग इस सैनिटाइज टनल से आ जा रहे है। कोरोना वायरस से बचने के लिए इस उपाय की सराहना कर रहे है। शामली के अजुध्या चौक पर बनाए गए सैनिटाइज टनल का शाम को शुभारंभ विधायक तेजेंद्र निर्वाल, एसपी विनीत जायसवाल, सीएमओ संजय भटनागर ने इसका शुभारंभ किया। लोगों की इस पहल से खुश होकर उनकी सराहना की। इस सैनिटाइज टनल को बनाने में प्रमोद वर्मा, सुनील उपाध्याय, सत्य संगल, गगन संगल का विशेष सहयोग रहा।